
रिपोटर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच धनघटा तहसील संत कबीर नगर
पिलाया बाजार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, मौके पर पहुँचे महंत नागादास ने घायलों को दिलाया प्राथमिक उपचार
पिलाया बाजार, 14 मई 2025 — आज दोपहर लगभग 3:30 बजे पिलाया बाजार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही महंत नागादास तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए घायल युवक को नजदीकी औषधालय ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलवाया। महंत नागादास स्वयं घायल के पास बैठे और उसका हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्होंने स्थानीय चिकित्सक की सहायता से आवश्यक दवाइयाँ और उपचार की व्यवस्था करवाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज गति में थीं और मोड़ पर नियंत्रण खोने की वजह से आमने-सामने टकरा गईं। हालांकि दूसरी बाइक सवार को मामूली चोटें आईं, जबकि एक युवक को अधिक चोट लगी।
महंत नागादास के इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की और उनके त्वरित प्रयासों के कारण समय पर इलाज संभव हो पाया।
महन्त नागादास जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड न 21संत कबीर नगर


