Advertisement

_राजनीति में भी किस्मत आजमा रहे थे अंकित बालियान – जिला पंचायत सदस्य वार्ड-3 से चुनाव की कर रहे थे तैयारी, ADG ने की बड़ी बैठक_

शामली – अंकित बालियान हत्याकांड_

_राजनीति में भी किस्मत आजमा रहे थे अंकित बालियान – जिला पंचायत सदस्य वार्ड-3 से चुनाव की कर रहे थे तैयारी, ADG ने की बड़ी बैठक_

_शामली।_ हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। अंकित _सिर्फ गायक ही नहीं, बल्कि राजनीति में भी किस्मत आजमा रहे थे। वे जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 3 से चुनाव की तैयारी में जुटे हुए थे।_ इसी वजह से क्षेत्र में उनकी सक्रियता बढ़ी हुई थी।

इस हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए आज _ADG मेरठ जोन भानु भास्कर ने पुलिस लाइन में बड़ी बैठक की,_ जिसमें DIG अभिषेक सिंह और SP एनपी सिंह मौजूद रहे। ADG ने जल्द खुलासे के सख्त निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने मृतक के पिता सतबीर सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। परिवार में कोहराम है – बहन ने बताया 2 दिन पहले ही राखी बंधवाई थी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और उसने इंसाफ न मिलने पर खुद को आग लगाने तक की बात कही है। परिवार ने CM योगी से छोटे भाई के लिए नौकरी और एनकाउंटर की मांग की है।


_रिपोर्ट – विश्वास निर्वाल, शामली_

Janta Ka Sach News