Advertisement

_सिंगर अंकित बालियान के आईफोन को फोरेंसिक लैब भेजेगी पुलिस, भोलू की तलाश में हरियाणा पहुंची STF_


अंकित बालियान हत्याकांड अपडेट_

_सिंगर अंकित बालियान के आईफोन को फोरेंसिक लैब भेजेगी पुलिस, भोलू की तलाश में हरियाणा पहुंची STF_

_शामली।_ हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतक के *आईफोन-17 प्रो मैक्स में सिक्योरिटी लॉक* लगा होने के कारण पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। अब पुलिस फोन को जांच और लॉक तोड़ने के लिए *फोरेंसिक लैब* भेजने की तैयारी कर रही है।

वहीं व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल्स के लिए पुलिस टीम ने *कैलिफोर्निया स्थित व्हाट्सएप मुख्यालय* को ई-मेल भेजकर जानकारी मांगी है।

शुक्रवार को विवेचक थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौतम, मृतक के पिता सतबीर सिंह फौजी को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। एसआईटी ने मौके का नक्शा बनाया और जिम संचालक के बयान दर्ज कर पूरी वीडियोग्राफी की।

हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले गोपी गैंग के सरगना राहुल उर्फ भोलू की तलाश में *एसटीएफ और शामली पुलिस हरियाणा* पहुंची है। हरियाणा पुलिस के अनुसार भोलू पर *1 लाख रुपये का इनाम* घोषित है और वह कनाडा में बैठकर गैंग चला रहा है।

एसपी सुनीति शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं और हत्या का कारण स्पष्ट करने के लिए मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

उधर पिता सतबीर फौजी ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस को समय दिया है, समय पूरा होने के बाद वे खुद बदला लेना जानते हैं।


_रिपोर्ट – विश्वास निर्वाल, शामली_

Janta Ka Sach News