/ शामली – मनोरंजन मेला_
_रक्षाबंधन, जन्माष्टमी व गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहा है मेला, कल 30 अगस्त को होगा उद्घाटन_
_शामली।_ शहर के आरके पीजी कॉलेज के मैदान में _नीलकंठ एंटरटेनमेंट के द्वारा रक्षाबंधन, जन्माष्टमी व गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भव्य मनोरंजन मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन कल 30 अगस्त को किया जाएगा।_
मेला संचालक _मुजम्मिल राणा_ ने बताया कि उद्घाटन समारोह में _जिले के सभी गणमान्य लोग व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।_ मेले में बच्चों और युवाओं के लिए _आकर्षक झूले, जलपरी शो सहित कई मनोरंजन के साधन_ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
—
_रिपोर्ट – विश्वास निर्वाल, शामली_


