Advertisement

जनहित के मुद्दो पर अपनी बात जनता के समक्ष रखेगी बासबाडा प्रेस


जनहित के मुद्दो पर अपनी बात जनता के समक्ष रखेगी बासबाडा प्रेस

बांसवाड़ कुशालगढ़ जिला प्रेस संगठन की अभिनव पहल,कलाल अध्यक्ष नियुक्त
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
बांसवाड़ा,20 जुलाई।
दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में पत्रकारिता की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर दिए गए निर्णय अंतर्गत सोमवार को बांसवाड़ा सूचना केंद्र में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की संयुक्त बैठक हुई । बैठक में एक मत से तय किया गया कि बांसवाड़ा में प्रेस की गरिमा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में बनाए रखने तथा पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को पूर्ण निष्ठा के साथ प्रस्तुत करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकारों के साथ नई पीढ़ी के पत्रकारों ने इस बात पर चिंता जताई कि पत्रकारिता क्षेत्र में केवल दिखावे और पत्रकारिता के दुरुपयोग के उद्देश्य से आने वाली भीड़ में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की निष्पक्षता को आघात पहुंचा है। वक्ताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय की टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए सबक ही नहीं संकल्प भी लेना चाहिए कि हम जो भी कार्य करेंगे वह जनमत और जनहित पर केंद्रित होगा। इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आधुनिक अभिव्यक्ति के माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए बांसवाड़ा प्रेस उन मुद्दों को तथ्यात्मक आलोक में प्रकाशित करेगी जो शासन और प्रशासन के लिए समाधान की दिशा में प्रभावी स्रोत साबित हो सकें। वहीं आम जनता तक भी तथ्यों के साथ सही और सटीक सूचना पहुंच सके।
ग्रामीण क्षेत्र से पत्रकारों ने पत्रकारिता के नाम से भ्रमित करने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि हमें ऐसे लोगों के खिलाफ भी समय रहते कदम उठाने होंगे जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की विश्वसनीयता बरकरार रहे। इस अवसर पर ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एआईजे) की जिला शाखा का गठन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमल जोटा के निर्देशानुसार वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर कलाल को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। ध्यान रहे कि कलाल नई दुनिया के साथ ही स्थानीय स्तर पर लहरे माही की समाचारपत्र का संपादन भी कर रहे हैं।
कैप्शन – एआईजे की बांसवाड़ा जिला शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष नंदकिशोर कलाल का स्वागत करते पत्रकार।

Janta Ka Sach News