Advertisement

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 78वां राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस धूमधाम से मनाया, निकाली भव्य शोभायात्रा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 78वां राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस धूमधाम से मनाया, निकाली भव्य शोभायात्रा

नानपारा, बहराइच। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नानपारा जिला द्वारा संगठन के 78वें राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर नगर नानपारा में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में अभाविप पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे नगर में देशभक्ति और छात्र एकता के नारों के साथ निकली शोभायात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत प्रवासी एवं राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक मयंक अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रहित, सामाजिक दायित्व और चरित्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर जिला प्रमुख दयाशंकर जायसवाल, जिला संयोजक अनुष्का सिंह, तहसील संयोजक हर्ष कसौधन, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, नगर मंत्री हर्षवर्धन श्रीवास्तव, पूर्व तहसील संयोजक सत्यम मिश्रा, रणवीर गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस को उत्साह एवं अनुशासन के साथ मनाया।

 

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों से शिक्षा, सामाजिक सेवा, राष्ट्र निर्माण तथा सकारात्मक नेतृत्व की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। नगरवासियों ने भी शोभायात्रा का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ यह आयोजन नगर में आकर्षण का केंद्र बना रहा।

हिन्दी राष्ट्रीय समाचार पत्र जनता का सच स्टेट ब्यूरो अब्दुल नासिर

 

Janta Ka Sach News