Advertisement

भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोला के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत


रिपोर्टर जे पी कुशवाहा

भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोला के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

गोला गोरखपुर

विधानसभा चिल्लूपार क्षेत्र के भ्रमण पर निकले गोरखपुर जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी का गोला मण्डल के अध्यक्ष अजय राजभर के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी अपने स्वागत भाषण में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले के हर बूथ मजबूत होनी चाहिए इसलिए आप सभी लोग बूथ के हर गाँवो में जाकर आम जनता के समस्याओं को निदान कराने का कार्य करे और भाजपा को मजबूत करें।
इस अवसर पर पूर्व जिलाउपाध्यक्ष श्यामनारायण दुबे,उपाध्यक्ष रत्न प्रकाश दुबे,कोषाध्यक्ष शतुघ्न कसौधन,मण्डल अध्यक्ष अजय राजभर,देवेश निषाद, ऋषिकेश साहनी,अनिल कुमार,अशोक वर्मा,हेमन्त सिंह,राजकुमार हिंदुस्तानी, इमरान अंसारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Janta Ka Sach News