
एम एम खान उर्फ फिरोज मंडल ब्यूरो गोरखपुर थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर दिनांक 22.06.2026*
*25 हजार रू0 का ईनामियां अभियुक्त गिरफ्तार*
अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बाँसगाव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बेलीपार के नेतृत्व में उ0नि0 अर्पित मिश्रा मय पुलिस टीम व एसओजी टीम उ0नि0 राजकुमार खरवार मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 214/2023 धारा 406/419/420/467/468/471 भादसं से सम्बन्धित 25 हजार रूपये का ईनामिया अभियुक्त शुभम कुमार सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी गंगापुर थाना सिसवन जनपद सिवान (राज्य बिहार) को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण –
अभियुक्त द्वारा वीजा बनवाकर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर वादी मुकदमा व अन्य लोगों से करीब 23 लाख 66 हजार रूपये लिया गया तथा कूटरचित वीजा दिया गया । जब वादी मुकदमा एयरपोर्ट पर पंहुचे तो ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा दिया गया वीजा फर्जी है जिसके संबंध में अभियुक्त को बताया गया तथा अपना पैसा मांगा गया तो उसके द्वारा गाली-गुफ्ता दिया गया । जिसके संबंध में मा0 न्यायालय के आदेश से थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
शुभम कुमार सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी गंगापुर थाना सिसवन जनपद सिवान (राज्य बिहार)
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0स0 214/2023 धारा 406/419/420/467/468/471 भादसं थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
2. वरि0उ0नि0 कैलाश सिंह यादव थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 राजकुमार खरवार एसओजी टीम जनपद गोरखपुर
4. उ0नि0 अर्पित मिश्रा थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
5. का0 आनन्द पटेल एसओजी टीम जनपद गोरखपुर
6. का0 घनश्याम यादव थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
7. म0का0 आरती सिंह थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर


