Advertisement

गोवर्धन में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का प्रहार, पांच बदमाश गिरफ्तार।


गोवर्धन में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का प्रहार, पांच बदमाश गिरफ्तार।

– डकैती की तैयारी कर रहे बदमाशों का गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

– सुनसान इलाके में बन रही थी डकैती की योजना, पुलिस ने किया भंडाफोड़

मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार एवं अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के करीब 2:15 बजे सकीतरा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास सुनसान स्थान पर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के एकत्र होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना गोवर्धन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक निवासी डींग
(राजस्थान), राकेश निवासी सकीतरा, सोनू निवासी सकीतरा, हर्षित मित्तल निवासी गोवर्धन तथा रतन उर्फ टल्लू निवासी गोवर्धन शामिल हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से अवैध असलाह एवं अन्य उपकरण बरामद हुए। पुलिस जांच में सामने आया कि सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना गोवर्धन में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर,
शीलचन्द्र गौतम चौकी प्रभारी गांठोली,चौधरी सतेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी देवसेरस, विकेश तोमर,मनोज कुमार, प्रभाकर,
संजीव कुमार, उपनीश,
राहुल बालियान,प्रीत कुमार,सचिन,विशाल चौहान,सचिन शर्मा,
अरविन्द,सुनील कुमार,आदि मौजूद थे।

Janta Ka Sach News