
*जनता का सच समाचार*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मंडल-प्रभारी,आजमगढ़-मंडल*
*(बलिया.मऊ.आजमगढ़)*
*मो०न०-08115659303*
**************************
*बलिया-पूर्व मंत्री/भाजपा नेता-नारद राय के नेतृत्व में फेफना विधानसभा के जनता ने मस्याओं को लेकर जिलाधिकारी एवं अभियंता सिंचाई(बाढ़-क्षेत्र)को दिये पत्रक*
*बलिया*-नारायनपुर में गंगा तट पर पुरखों द्वारा बनाए गए पोस्ता पर बनी ठोकर हुई क्षतिग्रस्त सैकड़ों सम्मानित क्षेत्रवासियों के साथ जिलाधिकारी बलिया को ज्ञापन देकर तत्काल मरम्मत हेतु किया अनुरोध डी०एम०-बलिया ने अधिशासी अभियन्ता को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर ज़रूरत के मुताबिक कार्य करने हेतु दिए निर्देश जिलाधिकारी बलिया ने अधिशासी अभियन्ता संजय मिश्रा को दूरभाष पर अवगत कराते हुए निर्देशित किया कि कार्य का प्रस्ताव बनाकर शीघ्र प्रस्तुत किया जाए ताकि कार्य में लगने वाली धनराशि को शासन से आवंटित कराया जा सके नारायनपुर-16-जून फेफना विधान सभा में गंगा नदी के तट पर बसे कोटवां नारायनपुर गांव में स्व. गौरी भइया के कार्यकाल में पुरखों द्वारा बनाए गए पोस्ता पर बाढ़ विभीषिका से क्षेत्र के बचाव हेतु बोल्डर द्वारा लगभग- 5-किमी पिचिंग का कार्य कराते हुए ठोकर का निर्माण कराया गया था, जिस पर गौरी भइया के बाद मरम्मत व रखरखाव पर किसी भी जन प्रतिनिधि द्वारा ध्यान नहीं दिया गया जिसके क्षतिग्रस्त होने की भयावह स्थिति को लेकर चिन्तित क्षेत्र के सम्भ्रान्त सैकड़ों किसानों ने आज जनप्रिय नेता पूर्व मन्त्री नारद राय के नेतृत्व में जिलाधिकारी बलिया मंगला सिंह एवं अधिशासी अभियन्ता सिंचाई (बाढ़ क्षेत्र) से मिलकर उन्हें इस विकराल समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल समाधान के रूप में ठोकर की मरम्मत कराए जाने हेतु आग्रह किया। जिलाधिकारी बलिया ने स्थितियों की गम्भीरता को संज्ञान में लेते हुए अधिशासी अभियन्ता को मौके का तत्काल निरीक्षण कर शासन से धनराशि मंगाकर पोस्ता पर क्षतिग्रस्त ठोकर की मरम्मत कराए जाने हेतु आदेश दिए इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सोहांव शारदानन्द राय उर्फ लूटुर राय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर राय,प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष राय सीपू, अमरनाथ राय, मनोज राय प्रधान बघौना,वीरेन्द्र राय करनई, विनोद राय, भाजपा नेता अंजनी कुमार उपाध्याय, जनार्दन पाण्डेय, करुणानिधि पाण्डेय, विंध्याचल राय, शारदानंद राय, सुरेश राय, रामकृष्ण राय, नन्हे राय, नन्द जी राय, त्रियोगी राय, मदन जी राय, नन्हे राय,वशिष्ठ राय, शांतनु राय,रोहिणी रमण राय, रमाकांत राय,हरिहर राय, ओमकार राय,पवन मिश्रा,धीरेन्द्र राय, प्रदीप राय, अनिल राय,त्रिपुरारी रस्तोगी,सच्चिदानंद राय,गोपाल सिंह,विजय शंकर गिरी, अवनीश राय,सैकड़ों क्षेत्रीय गणमान्यजनों की उपस्थिति रही पूर्व मन्त्री श्री नारद राय एवं समस्या से प्रभावित लोगों ने जिलाधिकारी द्वारा दिए गए सार्थक आश्वासन हेतु जिलाधिकारी बलिया के प्रति आभार व्यक्त किया है


