Advertisement

प्रतापगढ़ पुलिस ने अफीम डोडा चूरा तस्कर को पकड़ा:6 महीने से फरार था, 133 किलो डोडा चूरा जब्त किया था* डॉ केशवाचार्य गोस्वामी कात्यायन पचौरी


*प्रतापगढ़ पुलिस ने अफीम डोडा चूरा तस्कर को पकड़ा:6 महीने से फरार था, 133 किलो डोडा चूरा जब्त किया था*
डॉ केशवाचार्य गोस्वामी कात्यायन पचौरी
प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने अफीम डोडा चूरा तस्करी के मामले में 6 महीने से फरार चल रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चित्तौड़गढ़ के डूंगला निवासी भंवरलाल जणवा के रूप में हुई है।

133 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त किया था

छोटी सादड़ी थाना अधिकारी प्रवीण टांक ने बताया- पुलिस ने 6 महीने पहले 24 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर गोमाना के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 133 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त किया था।

उस दिन, स्वरूपगंज की ओर से आ रही एक कार ने पुलिस नाकाबंदी देखकर कच्चे रास्ते पर मोड़ ली। पुलिस टीम ने पीछा किया, लेकिन चालक कार छोड़कर भाग निकला। कार की तलाशी लेने पर उसमें 8 कट्टों में भरा 133 किलो अफीम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर डोडा चूरा और तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया था।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा

जांच के बाद, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चित्तौड़गढ़ के डूंगला निवासी भंवरलाल जणवा को इस मामले में नामजद किया था। तब से वह फरार चल रहा था। आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।

Janta Ka Sach News