
*जनता का सच-समाचार*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मंडल-प्रभारी,आजमगढ़-मंडल*
*(बलिया,मऊ,आजमगढ़)* *मो०न०-08115659303*
*************************
*बलिया-संस्था टाउन पालीटेक्निक में प्रधानाचार्य संग शिक्षक-कर्मचारी एवं छात्र- छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने संस्था कैम्पस मे-12वां- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया*
*बालिया*-संस्था टाउन पालीटेक्निक में प्रधानाचार्य ई०विजय कुमार सिन्हा एवं योग प्रशिक्षक निखिलेंद्र नाथ मिश्र के नेतृत्व में संस्था परिषर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रात:सात बजे से मनाया गया,जिसके अन्तर्गत विभिन्न तरह के गर्दन, कंधा,कलाई,कमर,घुटने का व्यायाम व प्राणायाम के अन्तर्गत अनुलोम-विलोम,कपाल भारती, भस्त्रिका,भ्रामरी,मकरासन, शवासन आदि प्रणायाम किया गया तथा इसके फायदे भी प्रशिक्षक द्वारा बताया गया इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य ई० विजय कुमार सिन्हा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस बार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस “स्वस्थ आयु के लिए योग”हेतु मनाया जा रहा है, अर्थात इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती उम्र में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, गतिशीलता एवं स्वतंत्रता को बनाए रखना है। यह रूपरेखा बुजुर्गों के समग्र कल्याण पर केंद्रित है,ताकि वह सक्रिय और तनाव मुक्त जीवन जी सके पूरी धरा एक परिवार की तरह है आपस में विश्वबन्धुत्व की भावना हमेशा बनी रहे और पूरा विश्व योग/प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ्य रहे, यही इस योग दिवस का उद्देश्य है। भारत ने योग/प्राणायाम के क्षेत्र मे पूरी दुनिया में अपनी पहचान (विश्व गुरू की) बनाई है प्रधानाचार्य ने संस्था के सभी शिक्षकों- कर्मचारीयों,छात्र- छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट्स को योग दिवस के अवसर पर बधाई दी योग को अपनाने तथा इसे अपने परिवार तथा समाज तक पहुंचाने के लिए प्रधानाचार्य द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया योग का समापन प्रार्थना(शांति पाठ)सर्वे भवंतु सुखीन: सर्वे संतु निरामया:के माध्यम से किया गया इस अवसर पर योग प्रशिक्षक निखिलेंद्र नाथ मिश्र द्वारा मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ योगा से ऑनलाइन योगा और प्राणायाम में प्राप्त सर्टिफिकेट को प्रधानाचार्य जी द्वारा योगा दिवस के अवसर पर प्राप्त किया इस अवसर पर संस्था के विद्युत विभाग के विभाग प्रभारी ई०जयप्रकाश पांडेय,शैक्षणिक अधिकारी अनिल कुमार शर्मा,मैकेनिकल विभाग के विभाग प्रभारी ई०राकेश कुमार यादव, कर्मशाला अधीक्षक अधीक्षक विनोद कुमार,योग प्रशिक्षक निखिलेन्द्र नाथ मिश्र,शक्ति प्रकाश मौर्या, रजनीकान्त श्रीवास्तव, आशुतोष राय, राधेश्याम, मनोज कुमार गुप्ता अजीत कुमार सिंह, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम की जानकारी समाचार प्रेषक निखिलेन्द्र नाथ मिश्र,टाउन पालीटेक्निक बलिया ने दी


