Advertisement

जलालाबाद के पंजाब नेशनल बैंक में खाता धारकों के करोड़ों रुपए हड़पने वाले बैंक मित्र की गिरफ्तारी के बाद आज सोमवार को सैकड़ो खाता धारकों ने बैंक परिसर के बाहर हंगामा किया और


रिपोर्टर मनीष मित्तल शामली
जलालाबाद के पंजाब नेशनल बैंक में खाता धारकों के करोड़ों रुपए हड़पने वाले बैंक मित्र की गिरफ्तारी के बाद आज सोमवार को सैकड़ो खाता धारकों ने बैंक परिसर के बाहर हंगामा किया और अपने पैसे की मांग की बैंक में बढ़ता हंगामा देखकर भारतीय किसान यूनियन टिकेत के पदाधिकारी मास्टर जाहिद, कपिल खटियान, बिजेंद्र सैनी आदि के नेतृत्व में पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर मानवेंद्र सिंह को बैंक के बाहर धूप में बैठाकर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग की खाता धारकों में बहुत ही भारी आक्रोश है दो खाताधारक तो ऐसे हैं जिसमें एक महिला और पुरुष है जो बोलने और लिखने में भी असक्षम है उनके साथ भी फ्रॉड करके रकम हड़पने का कार्य बैंक मित्र द्वारा किया गया है लेकिन उच्च अधिकारियों के आश्वासन न मिलने के कारण खाता धारकों में भारी रोश पनप रहा है अब देखने वाली बात यह होगी क्या उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच कर समस्या का समाधान करते हैं या नहीं किसान यूनियन के पदाधिकारी ने पंजाब नेशनल बैंक के एलडीएम को मौके पर बुलाने की मांग की है अब देखना यह है एलजीएम साहब खाता धारकों को क्या आश्वासन देते हैं और किस तरह इस समस्या का समाधान होगा।

Janta Ka Sach News