
युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद l
रिपोर्टर मनीष मित्तल शामली
शामली कैराना। थाना कैराना पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 16 जून 2026 को ग्राम रामड़ा निवासी जबरदीन पुत्र शराफत के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से हमला कर धमकी दी थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना कैराना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनस पुत्र इमरान उर्फ माना निवासी ग्राम रामड़ा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


