
डीएम के आदेश पर बिना मान्यता संचालित विद्यालय सी
तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच
संतकबीरनगर/धनघटा। जिलाधिकारी संतकबीरनगर के निर्देश पर बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुत्सर स्थित एडीवी इन्वेंशन एकेडमी को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी धनघटा रविकांत चौबे, खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह तथा नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय लंबे समय से बिना आवश्यक मान्यता एवं निर्धारित मानकों के संचालिट किया जा रहा था। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय प्रबंधन को पूर्व में तीन बार नोटिस जारी कर विद्यालय का संचालन बंद करने एवं आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद विद्यालय का संचलन लगातार जारी रहा।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय का निरीक्षण किया। जांच में विद्यालय मानक विहीन पाया गया, जिसके बाद विद्यालय को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार प्रजापति ने प्रशासनिक कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कराया। इस पर उपजिलाधिकारी रवि कांत चौबे ने स्पष्ट किया कि विद्यालय आवश्यक मानकों एवं मान्यता की शर्तों को पूरा नहीं कर रहा था, इसलिए नियमानुसार सीज करने की कार्रवाई की गई है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य बिना मान्यता संचालित विद्यालयों में भी हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे शिक्षण संस्थानों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


