Advertisement

पति के साथ रहने की मांग को लेकर युवती रिलायंस टावर पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा


चन्दौली में

:पति के साथ रहने की मांग को लेकर युवती रिलायंस टावर पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

चन्दौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुहम्मदाबाद गांव में मंगलवार सुबह एक युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवती का करीब दो माह पूर्व दोनों परिवारों की सहमति से मां काली मंदिर में प्रेम विवाह हुआ था।
जानकारी के अनुसार, विवाह के बाद किसी कारणवश दोनों परिवारों के बीच दूरी बढ़ गई थी, जिसके चलते युवती अपने पति के साथ रहने की मांग को लेकर रिलायंस टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
इसके बाद पुलिस युवती को पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने ले गई। मामले में पारिवारिक विवाद और दोनों पक्षों से बातचीत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट : डॉ केशवाचार्य गोस्वामी कात्यायन पचौरी

Janta Ka Sach News