Advertisement

मोदी सरकार के 12 वर्ष : विश्वास, विकास और विरासत के स्वर्णिम अध्याय का प्रतीक – डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’


मोदी सरकार के 12 वर्ष : विश्वास, विकास और विरासत के स्वर्णिम अध्याय का प्रतीक – डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’
एम एम खान उर्फ फिरोज मंडल ब्यूरो गोरखपुर महाराजगंज, 13 जून 2026, उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विश्वास, विकास और विरासत के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। यह कालखंड केवल सरकार के कार्यकाल का नहीं, बल्कि जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के नए युग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर लगातार विश्वास व्यक्त किया है। सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। यही कारण है कि जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को अपना समर्थन दिया है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को समान महत्व दिया है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े पंचतीर्थों का विकास, जनजातीय गौरव दिवस की स्थापना, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण, कर्तव्य पथ का विकास, नई संसद भवन तथा राष्ट्रीय प्रतीकों के पुनर्स्थापन जैसे कार्य भारत की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ी है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, वैक्सीन मैत्री अभियान, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक स्वीकार्यता तथा विदेशी निवेश में वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि आज विश्व भारत को भरोसेमंद और सक्षम नेतृत्व वाले राष्ट्र के रूप में देख रहा है। डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने निर्णायक नेतृत्व का परिचय दिया है। वहीं स्वच्छ भारत अभियान, हर घर तिरंगा, फिट इंडिया मूवमेंट, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों ने जनभागीदारी को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष इस बात का प्रमाण हैं कि जब सरकार की नीतियों का केंद्र आम नागरिक होता है और शासन सेवा का माध्यम बनता है, तब विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति है।
प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब, वंचित, महिला, किसान, युवा एवं जनजातीय समाज के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के माध्यम से अब तक 58 करोड़ से अधिक लोग सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन मिला है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 74 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को ऋण उपलब्ध कराया गया है, जबकि स्टैंड अप इंडिया योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उद्यमियों को 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऋण प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 30 लाख पारंपरिक कारीगरों को कौशल विकास एवं आर्थिक सहायता दी जा रही है।
मंत्री ने कहा कि जनजातीय कल्याण के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का बजट तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 79 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 11 करोड़ महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन देकर धुएं से मुक्ति दिलाई गई है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया है, जबकि सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 4.5 करोड़ से अधिक खाते खोलकर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित किया गया है।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सुरक्षा बलों में महिला अधिकारियों की संख्या 3 हजार से बढ़कर 11 हजार हो गई है। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत तकनीक को जन-जन तक पहुंचाकर जीवन को सरल बनाया गया है। सरकारी योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से हो रही है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है। सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल ने सरकारी खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है।
डॉ. मिश्र ने कहा कि भारतनेट परियोजना के अंतर्गत 2.14 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों में देशभर में 23 नए एम्स एवं अनेक मेडिकल कॉलेजों को स्वीकृति दी गई है। पूर्वोत्तर भारत में पहला एम्स स्थापित कर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। वहीं मिशन इंद्रधनुष के तहत 5.4 करोड़ से अधिक बच्चों का निःशुल्क टीकाकरण कर उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान की गई है। *मा. प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में जिनमें राज्य में भाजपा सरकार के 09 वर्ष शामिल हैं , जनपद में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। महराजगंज जो कि दूरस्थ जनपद माना जाता था, आज सड़को के बेहतरीन जाल के कारण सुगम्य हो गया है। जनपद की कनेक्टिविटी को और अधिक बेहतर करने के लिए 1458 करोड़ की लागत से गोरखपुर–सोनौली मार्ग को 4 लेन करने का कार्य समाप्ति की ओर है। इसी प्रकार लगभग 40 किमी लंबे ठूठीबारी–महाराजगंज मार्ग को 347.50 करोड़ की लागत से 2 लेन किया जा रहा है। नौतनवा–झुलनीपुर इंडो–नेपाल बॉर्डर मार्ग सीमावर्ती गांवों के विकास को रफ्तार दे रहा है और भारत–नेपाल के बीच व्यापार के साथ–साथ संस्कृति व सामाजिक संपर्क को नए आयाम पर ले गया है। आईसीपी के निर्माण से जनपद महाराजगंज विकास के नए सोपान पर पहुंच जाएगा। आईसीपी निर्माण से जनपद में निवेश और रोजगार में कई गुना की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इनके अतिरिक्त जनपद में मुख्य जिला मार्ग और अन्य जिला मार्गों का चौडीकरण व सुदृढ़ीकरण का काम मोदी–योगी सरकार में युद्धस्तर पर हुआ, जिससे अब कोई गांव विकास की धारा से अछूता नहीं रहा है।* *मा. प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में जनपद में पीएम आवास ग्रामीण से 63921 और पीएम आवास शहरी से 42111 लोगों को छत मिला है। 2093119 लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है और 856935 लोगों को आयुष्मान कार्ड मिला है, जिससे वे 05 लाख तक का इलाज निःशुल्क करा सकते हैं। जनपद में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर अस्पताल का निर्माण ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतरीन किया और अब लोगों को हर बात पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़ता है। कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक नल से जल पहुँचाने का काम जारी है। मा. प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि मोदी सरकार में योजना का लाभ सीधे लाभार्थी को मिल रहा है और बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है। किसानों तक सम्मान निधि पहुंचाने की बात हो, या छात्रों की छात्रवृत्ति या फिर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मिलने वाली पेंशन, अब ये सब सीधे लाभार्थियों के खाते में जा रही हैं। पिछले 12 वर्षों में 10539 रेहड़ी पटरी व्यवसायियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मुद्रा योजना के तहत 41834 लाभार्थियों को 69856.41 लाख का ऋण दिया गया है, जिससे उन्होंने स्वरोजगार शुरू किया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 1389762 लोगों के निःशुल्क जनधन खाते खोले गए हैं।* *मा. प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों और योगी सरकार के 09 वर्षों में देश, प्रदेश और जनपद की दशा बदल गई है। जहां आज दुनिया भारत को बेहद सम्मान से देख रही है, तो उत्तर प्रदेश भी पिछड़े व बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर देश के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित हु है। कहा कि जनपद की पहचान अब जेई और इंसेफेलाइटिस से नहीं होती बल्कि विकास यात्रा में अन्य जनपदों से होड़ लगाने को तैयार जनपद के रूप में हो रही है। इसमें यहां के जनप्रतिनिधियों की भी अहम भूमिका है, जिन्हें महराजगंज की जनता ने मोदी–योगी का हाथ मजबूत करने के लिए चुना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित रहे हैं तथा आने वाले वर्षों में भी यही गति और प्रतिबद्धता जारी रहेगी।* प्रेस वार्ता से पूर्व जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल और मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मा. प्रभारी मंत्री सहित मा. विधायक पनियरा, मा. विधायक सिसवा और भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।

Janta Ka Sach News