Advertisement


कमलेश ओझा ब्यूरो चीफ बलिया

*थाना दुबहड़ जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोरी का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गई 02 मोबाइल फोन बरामद ।*

*पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महोदय संजय कुमार वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहड़ पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 08.06.2026 को वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसके घर से अज्ञात चोर द्वारा फोन चोरी कर लिया गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । इसी क्रम में आज दिनांक 09.06.2026 को थाना दुबहड़ के उ0नि0 राज कुमार मय हमराह टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 54/2026 धारा 305 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त *निखिल पाण्डेय पुत्र स्व0 रामनिवास पाण्डेय निवासी ग्राम चांदाडीह थाना उभांव जनपद बलिया उम्र लगभग 23 वर्ष* को जनेड़ी चट्टी-बलिया रिंग बांध मार्ग से समय लगभग 10:56 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की तलाशी से चोरी की गई 01 अदद OPPO मोबाइल फोन तथा 01 अदद Motorola मोबाइल फोन* बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त मोबाइल फोन ग्राम अखार से चोरी किये थे, जिसे बेचने के उद्देश्य से जा रहा था । बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2),330 बीएनएस की वृद्धि की गयी है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।

*सम्बन्धित अभियोग*
01. मु0अ0सं0 54/2026 धारा 305, 317(2), 330 बीएनएस थाना दुबहड़ जनपद बलिया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
1. निखिल पाण्डेय पुत्र स्व0 रामनिवास पाण्डेय निवासी ग्राम चांदाडीह थाना उभांव जनपद बलिया।

*बरामदगी*
1. 01 अदद OPPO मोबाइल फोन।
2. 01 अदद Motorola मोबाइल फोन।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 203/2021 धारा 41, 411, 413, 414, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना उभांव, जनपद बलिया।
2. मु0अ0सं0 195/2022 धारा 379, 411 भादवि थाना दुबहड़, जनपद बलिया।
3. मु0अ0सं0 505/2022 धारा 41 सीआरपीसी व 411 भादवि थाना बैरिया, जनपद बलिया।
4. मु0अ0सं0 04/2023 धारा 41 सीआरपीसी व 411 भादवि थाना दुबहड़ जनपद बलिया।
5. मु0अ0सं0 12/2023 धारा 379, 411 भादवि थाना रसड़ा जनपद बलिया।
6. मु0अ0सं0 214/2023, धारा 09 आयुध अधिनियम तथा 379, 411, 413, 414, 467, 468, 471 भादवि थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
7. मु0अ0सं0 177/2024 धारा 25/3 आयुध अधिनियम तथा 379, 411, 414, 420 भादवि थाना उभांव, जनपद बलिया।
8. मु0अ0सं0 267/2025 धारा 317(4), 347 बीएनएस थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
9. मु0अ0सं0 07/2026 धारा 305, 317(2) बीएनएस थाना फेफना जनपद बलिया ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

1. उ0नि0 राजकुमार, थाना दुबहड़, जनपद बलिया।
2. मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, थाना दुबहड़, जनपद बलिया।
3. आरक्षी दीपक चौहान, थाना दुबहड़, जनपद बलिया।

Janta Ka Sach News