Advertisement

एम एम खान उर्फ फिरोज मंडल ब्यूरो गोरखपुर थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर दिनांक 09.10.2026


एम एम खान उर्फ फिरोज मंडल ब्यूरो गोरखपुर थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर दिनांक 09.10.2026
*चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी के 11,422 रुपये नगद बरामद*
चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 461/26 धारा 305(A),331(4) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्तगण 1. अमन वर्मा पुत्र लाल जी वर्मा 2. विशाल कुमार पुत्र अर्जुन प्रसाद को गिरफ्तार किया गया व 1 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मा0 किशोर न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 11,422 रुपये नगद बरामद किया गया । उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
*घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 08.06.2026 को वादी के दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा 15,000 रुपये व कैमरा चोरी कर लिया गया था । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मकुदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता*-
1. अमन वर्मा पुत्र लाल जी वर्मा निवासी सीकरी बाजार थाना मोहानी जनपद सिद्धार्थनगर
2. विशाल कुमार पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी सीकरीबाजार थाना मोहानी जनपद सिद्धार्थनगर
3.01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मा0न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है ।
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 461/26 धारा 305(A).331(4),317(2) भा0न्या0सं0 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
*बरामदगी*-
चोरी के 11,422 रुपये नकद बरामद
*गिरफ्तारी की टीम*-
1. उ0नि0 सचिन जायसवाल थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 विवेक अवस्थी थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 प्रमोद कुमार यादव थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
4. का0 हिमांशु सिंह थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
5. रि0आ0 अतिक अहमद थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
6. रि0आ0 बृजेश यादव थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

Janta Ka Sach News