Advertisement

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने श्री द्वारकाधीश मंदिर में किए दर्शन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने श्री द्वारकाधीश मंदिर में किए दर्शन
संवाददाता आलोक तिवारी
मथुरा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने रविवार प्रातः पहुंचकर भगवान श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंच कर ठाकुर जी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रातः 8:25 बजे से 8:40 बजे के बीच हुए इस दर्शन कार्यक्रम में उनके साथ उनकी पत्नी, रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह सिरोही एवं उनकी पत्नी, जिला जज विकास कुमार एवं उनकी पत्नी, साथ ही आगरा के जिला जज श्री मलिक भी मौजूद रहे।
मंदिर में गोस्वामी श्री 108 डॉ. वागीश कुमार महाराज (तृतीय पीठाधीश्वर) ने मुख्य न्यायाधीश को प्रभु का आशीर्वाद प्रदान किया। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी (एडवोकेट) ने उन्हें मंदिर के इतिहास एवं पूजा-सेवा पद्धति की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य सहदेव कृष्ण चतुर्वेदी द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ हुई, जिसके बाद वीआईपी कक्ष में मुख्य न्यायाधीश को दुपट्टा, प्रसाद एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। दर्शन उपरांत मुख्य न्यायाधीश ने विजिटर बुक में अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि “दर्शन करने के बाद मुझे आनंद की अनुभूति हुई।”
इस अवसर पर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नितिन दीक्षित, प्रथम एसीजेएम सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अनुपम दीक्षित, अपर जिलाधिकारी (वित्त) पंकज कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, शहर कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा सहित अनेक न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
मंदिर प्रशासन की ओर से अशोक कुमार शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, सहदेव कृष्ण पाठक, बृजेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, अनंत पाठक, प्रकाश जी एवं औपी गुप्ता सहित अन्य लोगों ने व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला।औ

Janta Ka Sach News