Advertisement

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की उंगली क्षतिग्रस्त मिलने पर ग्रामीणों में रोष

रिपोर्टर मनीष मित्तल शामली

शामली थाना बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की एक उंगली रात के समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। शनिवार सुबह जब ग्रामीण प्रतिमा स्थल पर पहुंचे तो प्रतिमा के हाथ की उंगली टूटी हुई मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग और अंबेडकर समिति के सदस्य मौके पर एकत्र हो गए तथा प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। सूचना पर थाना प्रभारी राहुल सिसोदिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने प्रतिमा को जल्द बदलवाने और घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। एहतियात के तौर पर क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ढक दिया गया। पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

थाना प्रभारी राहुल सिसोदिया ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। प्रशासन द्वारा नई प्रतिमा लगाए जाने की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति बनाए रखने का आग्रह किया।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

Janta Ka Sach News