Advertisement

शामली जनपद के सिटी क्षेत्र के दर्जनों व्यापारियों ने नगर पालिका सभासद मोनू‌‌ गुप्ता पर जबरन नाली तोड़कर सड़क ऊंची बनाने और सरकारी धन के दुरुपयोग करने का‌ आरोप लगाया है।


रिपोर्टर मनीष मित्तल शामली
शामली जनपद के सिटी क्षेत्र के दर्जनों व्यापारियों ने नगर पालिका सभासद मोनू‌‌ गुप्ता पर जबरन नाली तोड़कर सड़क ऊंची बनाने और सरकारी धन के दुरुपयोग करने का‌ आरोप लगाया है। व्यापारियों ने इस संबंध में तहसील समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) एक शिकायती पत्र सौंपा है।
व्यापारियों का कहना है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू मार्किट में स्थित उनकी दुकाने सड़क से करीब साढ़े तीन फीट ऊंची बनी हुई है। यहां की नालियां बरसात के पानी की निकासी कुशलता से करती है। उन्हें वर्तमान में जलभराव की कोई समस्या नहीं है।
हालांकि, सभासद मोनू‌‌ गुप्ता अब जबरन इन‌ नालियों को तुड़वाकर सड़क को ऊंचा करना चाहते हैं, जिससे बरसात का पानी उनकी दुकानों में भरने का खतरा पैदा हो गया है। पूर्व सभासद पंकज गुप्ता ने व्यापारियों की ओर से बताया कि नगर पालिका द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सभासद मोनू‌‌ गुप्ता की इस कार्रवाई से सरकारी धन का दुरुपयोग होगा। यह भी बताया कि संबंधित सभासद पहले भी कई विवादित मामलों में चर्चा में रह चुके हैं। शिकायत मिलने के बाद उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। एसडीएम सदर ने भी जांच के बाद कार्रवाई की‌ बात कही है।

Janta Ka Sach News