Advertisement

रिपोर्टर मनीष मित्तल शामली झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अहमद गढ़ स्थित करनाल हाईवे पर नीलकंठ ढाबे के पास रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।


रिपोर्टर मनीष मित्तल शामली
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अहमद गढ़ स्थित करनाल हाईवे पर नीलकंठ ढाबे के पास रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। आशंका है कि देर रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है।
राहगीरों ने सड़क पर शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का‌ प्रयास शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही लापता व्यक्तियों के रिकार्ड खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Janta Ka Sach News