Advertisement


बारसाना के गांव बझेरा में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में एफआईआर दर्ज
संवाददाता आलोक तिवारी
मथुरा। थाना बारसाना क्षेत्र के गांव बझेरा में युवक पर कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बछेरा निवासी श्रीमती आरती पत्नी रामकिशन ने आरोप लगाया था कि 20 अप्रैल 2026 को उनके पति रामकिशन पर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तथा पुलिस को सूचना दी गई।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि घटना के बाद आरोपियों द्वारा पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि दर्ज मुकदमे की विवेचना की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Janta Ka Sach News