Advertisement

आज दिनांक 05-06-2026 को समय करीब 10:00 बजे थाना घनघटा क्षेत्रान्तर्गत चौकी पौली के ग्राम दौलतपुर घाट पर एक दुखद घटना घटित हुई।

आज दिनांक 05-06-2026 को समय करीब 10:00 बजे थाना घनघटा क्षेत्रान्तर्गत चौकी पौली के ग्राम दौलतपुर घाट पर एक दुखद घटना घटित हुई।
अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच
ग्राम मानपुर, चौकी शनिचरा बाबू, थाना माहुली निवासी हकीमुल्लाह पुत्र विश्मिल्ला अपने भाई अत्ताउल्लाह के साथ अपने दो बच्चों 1. सलीम उम्र करीब 13 वर्ष एवं 2.इफाक उम्र करीब 8वर्ष को लेकर दौलतपुर घाट, चौकी पौली, थाना घनघटा पर नहाने हेतु आये थे।

नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण सलीम व इफ्फाक नदी में डूब गए। परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा बचाने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका।
सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी महुली मय फोर्स मौके पर पहुँचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकलवाया गया।थाना घनघटा को सूचना दी गयी है, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा जायेगा।

Janta Ka Sach News