Advertisement

अधिक मास के चलते श्री राधा कृष्ण सेवा मंडल द्वारा ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में विशाल भंडारे का आयोजन


श्री दाऊजी कोल्ड स्टोरेज पर भागवत कथा कल से

बलदेव।
अधिक मास के चलते श्री राधा कृष्ण सेवा मंडल द्वारा ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में विशाल भंडारे का आयोजन श्री दाऊजी कोल्ड स्टोरेज, राया मार्ग,बलदेव पर चल रहा है।संस्था के अध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया कि परिक्रमार्थियों के रुकने,सोने,खाने,की सारी व्यवस्थाएं संस्था द्वारा की गई हैं।अधिक मास के समापन तक ये सारी व्यवस्थाएं परिक्रमार्थियों के लिए अनवरत चलती ही रहेंगी।
5 जून से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा जिसमें आचार्य कपिलदेवाचार्य प्रवचन करेंगे।
कलश यात्रा 5 जून शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से बम्बई वाली धर्मशाला के पास स्थित हरदेव जी मंदिर से निकलेगी।परिक्रमा हरदेव जी मंदिर से शुरू होकर दाऊजी महाराज की नगर परिक्रमा कर हरदेव जी मंदिर पर ही समाप्त होगी।भागवत कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से हुआ करेगी।
कथा 5 जून से 11 जून तक होगी ।

Janta Ka Sach News