Advertisement

22 वर्षीय युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई तलाश की गुहार


22 वर्षीय युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई तलाश की गुहार

अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच

बस्ती। जनपद बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चनपत पिपरा (पोस्ट-पुर्सियां) निवासी 22 वर्षीय युवती मोनम कुमारी मिश्रा 25 मई 2026 की लगभग 11:12 बजे से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। घटना के बाद से परिजन काफी परेशान हैं और युवती की तलाश में जुटे हुए हैं।
परिजनों के अनुसार मोनमा कुमारी मिश्रा, पुत्री जितेंद्र मिश्रा, 25 मई की रात घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं मिला है।
परिजनों ने संबंधित थाने में सूचना देकर युवती की बरामदगी की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को मोनमा कुमारी मिश्रा के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल परिवार अथवा पुलिस को सूचित करें।
युवती के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए युवती को खोजने में मदद करने का अनुरोध किया है।
संपर्क सूत्र : 735524409
कैप्शन : 25 मई की रात से लापता 22 वर्षीय मोनमा कुमारी मिश्रा की तलाश में जुटे परिजन।

Janta Ka Sach News