Advertisement

सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समीक्षा बैठक सम्पन्न


सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समीक्षा बैठक सम्पन्न
संवाददाता आलोक तिवारी

मथुरा । वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने जिला अध्यक्ष निर्मल पांडे एवं महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के साथ सहभागिता की।

बैठक में प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को नई दिशा मिली है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।

उन्होंने शिक्षा को राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार बताते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है, जिससे प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्राप्त हो सके। नई शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं तकनीकी ज्ञान से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव, गरीब, किसान एवं सामान्य परिवारों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिक्षा से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए तथा विद्यालयों में बेहतर वातावरण, संसाधन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

बैठक में विभिन्न विकासात्मक एवं जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी एवं पारदर्शी रूप से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जनसहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापक जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया।

मीडिया प्रभारी पंडित श्याम शर्मा ने बताया कि बैठक के पश्चात मंत्री संदीप सिंह ने गीता शोध संस्थान परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल,विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, विधायक राजेश चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, विनीत शर्मा,उपाध्यक्ष ललित गौतम सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News