Advertisement

content/uploads/2026/06/IMG-20260604-WA0009.jpg” alt=”” width=”1600″ height=”1200″ class=”alignnone size-full wp-image-8085″ /> एम एम खान उर्फ फिरोज मंडल ब्यूरो गोरखपुर महराजगंज, 04 जून 2026, उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025


एम एम खान उर्फ फिरोज मंडल ब्यूरो गोरखपुर महराजगंज, 04 जून 2026, उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के ऑफलाइन लिखित परीक्षा दिनांक 08 , 09 एवं 10 जून, 2026 को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरावल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों एवं संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दि जिलाधिकारी महोदय ने परीक्षा कार्य में लगाए गए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें, ताकि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ संपन्न कराया जा सके। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, केंद्र पुलिस प्रभारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी 13 परीक्षा केंद्रों का परीक्षा से पूर्व अनिवार्य रूप से निरीक्षण कर लें तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की गहन जांच कर लें। यदि किसी भी केंद्र पर कोई कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर समय रहते दूर कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष रूप से विजली, पानी एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था आवश्यक रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता के साथ दिए गए निर्देशानुसार सकुशल एवं सूचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराए। परीक्षा की मॉनिटरिंग शासन स्तर लखनऊ से स्वयं की जा रही है। इस सम्बन्ध में किसी प्रकार की शिथिलता या शिकायत पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर समुचित छाए कि व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु उ0प्र 0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देश का भली भांति अध्ययन कर उसके अनुसार दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक के दौरान जनपद के लिए नामित जिला प्रबंधक डॉ. दिवाकर सिंह ने परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर कुल 06 पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल प्रत्येक पाली में 5760 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। इस प्रकार कुल छः पालियों में 34560 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि/रा0) डॉ0 प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीएमओ डॉ0 नवनाथ प्रसाद, वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, बीएसए सहित परीक्षा से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।महराजगंज 04 जून, 2026, सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ़ श्री तन्मय द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया है कि उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों का रिजेक्ट होने का कारण मुख्य रूप से वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन की तारीख, वक्फ का क्रियेशन की तारीख, वक्फनामा / धारा-37/ सम्पत्ति से सम्बन्धित राजस्व अभिलेखों अपलोड न किये जाने के कारण रिजेक्ट हो गयी हैं, जोकि मेकर / मुतवल्ली के स्तर से सही किया जाना है, जिसके क्रम में उम्मीद पोर्टल पर रिजेक्ट वक्फ सम्पत्तियों को जनपद स्तर पर ही संबंधित मेकर (मुतवल्ली / प्रशासक) द्वारा रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर को लॉगिन कराकर की गयी त्रुटि को दिनांक 05.06.2026 तक प्रत्येक दशा में सही कराये जाने की अपेक्षा की गयी है, जिससे कि वेरिफायर / अप्रूवर के स्तर पर अन्तिम कार्यवाही की जा सके।
उक्त के संबंध में बोर्ड द्वारा नियुक्त मुतवल्ली/को-ऑर्डिनटरों को निर्देशित किया जाता है कि बोर्ड के निर्देशानुसार रिजेक्ट वक्फ़ सम्पत्तियों का सही डाटा पोर्टल पर समयान्तर्गत फीड कराना सुनिश्चित करें।
अतः जनपद-महराजगंज के सुन्नी एवं शिया वक्फ सम्पत्तियों के मुतवल्लियों को सूचित किया जाता है कि उम्मीद पोर्टल पर वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन की तारीख, वक्फ का क्रियेशन की तारीख, क्फनामा / धारा-37-सम्पत्ति से सम्बन्धित राजस्व अभिलेखों अपलोड न किये जाने के कारण जो वक्फ सम्पत्तियां रिजेक्ट हो गयी हैं, उनको सम्बन्धित मेकर / मुतवल्ली अपने स्तर से जनपद स्तर पर ही अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर को लॉगिन कराकर की गयी त्रुटि को दिनांक 05.06.2026 तक प्रत्येक दशा में सही कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि वेरिफायर / अप्रूवर के स्तर पर अन्तिम कार्यवाही की जा सके।

Janta Ka Sach News