Advertisement

जयरामपुर में मिले अज्ञात युवक की हुई पहचान


जयरामपुर में मिले अज्ञात युवक की हुई पहचान
अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव के पीछे नग्न अवस्था में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान मदन पुत्र रामऔतार (लगभग 35 वर्ष), निवासी देवराव, कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को जयरामपुर गांव के पीछे खेत में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। शव नग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटनास्थल के पास एक पल्सर बाइक भी बरामद हुई थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि युवक के साथ किसी प्रकार की वारदात हुई है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
घटना की सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस, फोरेंसिक टीम तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था तथा पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए थे। अब पहचान होने के बाद जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फोरेंसिक टीम और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
कैप्शन : जयरामपुर गांव के पीछे मिले युवक के शव की पहचान मदन पुत्र रामऔतार के रूप में हुई, मामले की जांच में जुटी पुलिस।

Janta Ka Sach News