Advertisement

बकरीद पर्व के दृष्टिगत थाना महुली पर पीआरबी 112 कर्मचारियों के साथ की गई बैठक*


थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर
दिनांक — 27.05.2026

*बकरीद पर्व के दृष्टिगत थाना महुली पर पीआरबी 112 कर्मचारियों के साथ की गई बैठक*
अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा जनपद संत कबीर के आदेश के क्रम में *आगामी बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना महुली पर तैनात पीआरबी 112 वाहनों के समस्त कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।*

बैठक के दौरान सभी पीआरबी कर्मचारियों को त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्काल एवं प्रभावी रिस्पांस देने तथा संवेदनशील स्थानों पर निरंतर भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही निम्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए—

• पीआरबी वाहन अपने निर्धारित क्षेत्र में लगातार सक्रिय एवं भ्रमणशील रहें।
• किसी भी विवाद, सूचना अथवा आपात स्थिति पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
• संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें।
• सोशल मीडिया एवं अफवाह संबंधी सूचनाओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें।
• आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखें।
• रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग प्रभावी ढंग से की जाए।
• वायरलेस सेट, बॉडी प्रोटेक्शन एवं अन्य उपकरण पूर्ण रूप से कार्यशील अवस्था में रखें।
• त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए।

बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता एवं त्वरित रिस्पांस पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरती जाए।

थाना महुली पुलिस द्वारा बताया गया कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Janta Ka Sach News