Advertisement

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–63 में कैडेट्स को दिया गया अग्निशमन एवं नागरिक सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण*


दिनांक : 25 मई 2026

*संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–63 में कैडेट्स को दिया गया अग्निशमन एवं नागरिक सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण*

प्रयागराज : एन सी सी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के तत्वावधान में 16 यूपी बटालियन एन.सी.सी. प्रयागराज के नेतृत्व में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–63 का आयोजन 20 मई 2026 से 29 मई 2026 तक बी.बी.एस. विद्या मन्दिर, कादिलपुर, प्रयागराज में संचालित किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न इकाइयों के कैडेट्स सैन्य अनुशासन एवं उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
शिविर के छठवें दिवस नागरिक सुरक्षा प्रयागराज के उपनियंत्रक नीरज मिश्रा एवं सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी विशेष अग्निशमन एवं नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण हेतु शिविर में उपस्थित हुए। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कैडेट्स को अग्निशमन नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव कार्य एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों द्वारा कैडेट्स को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने अत्यंत उत्साह एवं गंभीरता के साथ सहभागिता करते हुए नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। शिविर प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कैडेट्स को आपात परिस्थितियों में सेवा एवं नेतृत्व के लिए तैयार किया जा रहा है।
इस अवसर पर कैम्प कमांडेंट कर्नल निशांत बरियार, डिप्टी कैम्प कमांडेंट मेजर संतोष जायसवाल, कैम्प सूबेदार मेजर सीताराम, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार कृपाल सिंह एवं कैम्प बी.एच.एम./सी.एच.एम. किशोरी लाल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कैडेट्स के अनुशासन, उत्साह एवं प्रशिक्षण के प्रति समर्पण की सराहना की।

Janta Ka Sach News