जनपद बहराइच की नानपारा विधानसभा से बड़ी और विकास से जुड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां वर्षों से संपर्क मार्ग की मांग कर रहे ग्रामीणों को आखिरकार बड़ी सौगात मिल गई है। रामनिवास विधायक जी द्वारा ग्रामीण वासियो ने आभार प्रकट किया है आने वाले दिनों में भी उनके साथ देने का वादा कर रहे हैं
विधायक रामनिवास वर्मा ने बनजारन टांडा से गुरु द्वारा नई बस्ती जुड़ा तक बनने वाले बहुप्रतीक्षित संपर्क मार्ग का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
यह सड़क बनजारन टांडा, रमपुरवा, शिवपुर और इमामगंज मार्ग से होकर गुजरेगी, जिससे हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

सड़क निर्माण शुरू होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं के साथ स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
बताया जा रहा है कि यह संपर्क मार्ग लगभग 5 दशमलव 300 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा, जिसकी कुल लागत करीब 527 लाख 95 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
खास बात यह है कि आबादी वाले हिस्से में सड़क का निर्माण सीसी रोड के रूप में किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को मजबूत और टिकाऊ सड़क सुविधा मिल सकेगी।
ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के बनने से आवागमन आसान होगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
भारत न्यूज चैनल एडिटर अब्दुल नासिर नानपारा बहराइच चैनल को लाईक करे सब्सक्राइब करें बैल आइकन जरूर दबाए


