
कमलेश ओझा ब्यूरो चीफ बलिया
*थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा लगभग 5,000 लीटर लहन व भठ्ठियों को नष्ट कर शराब बनाने पर रोकथाम का किया गया उत्कृष्ठ प्रयास ।*
*पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन मे अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण व अन्य मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश चन्द्र शुक्ला व क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थाना मनियर को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 14.05.2026 को थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस टीम द्वारा घाघरा नदी के किनारे बार्डर पर छापामारी करते हुये लगभग 5,000 लीटर अवैध लहन तथा अवैध भट्टियां को नष्ट किया गया । मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति मौजूद नहीं मिला । थाना मनियर पुलिस द्वारा शराब की रोकथाम हेतु अभियान प्रचलित है ।
*लहन नष्ट करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष श्री अजय कुमार त्रिपाठी थाना मनियर जनपद बलिया
2. उ0नि0 श्री ब्रजेश कुमार राय थाना मनियर जनपद बलिया
3. हे0का0 श्यामदुलार यादव थाना मनियर जनपद बलिया
4. हे0का0 कमला यादव थाना मनियर जनपद बलिया
5. का0 जगदीश पटेल थाना मनियर जनपद बलिया
6. रि0का0 विवेक थाना मनियर जनपद बलिया
7. रि0का अतुलेश ओझा थाना मनियर जनपद बलिया


