Advertisement

सिसवा उर्फ शिवभारी में हो रहा था अवैध खनन, तहसीलदार ने किया सीज


सिसवा उर्फ शिवभारी में हो रहा था अवैध खनन, तहसीलदार ने किया सीज

बढ़नी/सिद्धार्थनगर।

थाना क्षेत्र ढेबरूआ के सिसवा उर्फ शिवभारी गांव में बुधवार को राजस्व टीम के पहुंचने पर जेसीबी व डम्पर को मौके से पकड़कर सीज कर दिया। बुधवार की सांय लगभग 05 बजे उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़़ विवेकानन्द मिश्रा को सूचना मिली कि ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सिसवा उर्फ शिवभारी में अवैध खनन कर रहा है। एसडीएम ने तहसीलदार शोहरतगढ़़ प्रकाश सिंह यादव को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने अपने टीम के साथ ढेबरुआ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर अवैध खनन की सूचना पर जेसीबी व डम्फर चालक मौके से भाग खड़े हुए, तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने दोनों वाहन को सीज कर थाना ढेबरुआ को सौंपा दिया और दोनों वाहनों को तहसीलदार ने सीज कर दिया। वहीं सीज करने वाले जेसीबी नं0- UP55 BT 0476 और डम्फर नं0- UP55 BT 3689 है। एसडीएम व तहसीलदार ने कहा है कि अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।

Janta Ka Sach News