Advertisement

थाना मनियर पुलिस द्वारा साइबर ठगी की सम्पूर्ण धनराशि होल्ड कराते हुए 38,970/- रुपये पीड़िता के खाते में कराए गए वापस।


कमलेश ओझा ब्यूरो चीफ बलिया

*थाना मनियर पुलिस द्वारा साइबर ठगी की सम्पूर्ण धनराशि होल्ड कराते हुए 38,970/- रुपये पीड़िता के खाते में कराए गए वापस।*

उल्लेखनीय है कि आवेदिका अनीशा पुत्री मदन राजभर निवासी ग्राम बड़ी बाजार मनियर थाना मनियर जनपद बलिया के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को मनियर आंगनबाड़ी कार्यालय का कर्मचारी बताते हुए कहा गया कि आपकी पुत्री के जन्म पर सरकार द्वारा 6,000/- रुपये की सहायता धनराशि प्रदान की जा रही है। योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अभियुक्त द्वारा आवेदिका के मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी की जानकारी प्राप्त कर ली गई तथा झांसे में लेकर चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 38,970/- रुपये की साइबर धोखाधड़ी कर ली गई।

*पुलिस अधीक्षक, बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल बलिया संजय वर्मा* के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस द्वारा शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल त्वरित कार्रवाई के क्रम में साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंकिंग संस्थाओं एवं तकनीकी माध्यमों से समन्वय स्थापित कर धोखाधड़ी की गई सम्पूर्ण धनराशि 38,970/- रुपये को होल्ड कराया गया। तत्पश्चात मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उक्त सम्पूर्ण धनराशि आवेदिका अनीशा के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मनियर स्थित खाते में वापस कराई गई।

*धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदिका द्वारा बलिया पुलिस एवं थाना मनियर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सराहना की गई ।*

*पुलिस टीम का विवरण-*
1.थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी, थाना मनियर जनपद बलिया
2.उ0नि0 सुधीर चौहान, प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क थाना मनियर
3.कांस्टेबल अक्षय शुक्ला थाना मनियर जनपद बलिया
4.कम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार प्रजापति

Janta Ka Sach News