
*
उपनिदेशक कृषि, श्री संजीव पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि जनपद में किसानों को एक छत्त के नीचे वन स्टाप शाप के माध्यम से बीज, कीटनाशक, उर्वरक, जैव उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रियन्ट, वर्मी कम्पोस्ट, कृषि यंत्र एवं प्रसार सेवायें उपलब्ध कराने हेतु प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वालम्बन योजना (एग्रीजंक्शन) अन्तर्गत वर्ष 2026-27 में एग्रीजंक्शन की स्थापना हेतु जनपद महराजगंज के निवासी कृषि स्नातक/ परास्नातक से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। जनपद में 03 शहरी क्षेत्र एवं 09 ग्रामीण क्षेत्र के लिए एग्रीजंक्शन केन्द्र स्थापित होने हैं। लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जायेगा। आवेदन कृषि विभाग की वेबसाइट http://agriculture.up.gov.in/agrijunction के लिंक के माध्यम से 30 मई 2026 तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु उप कृषि निदेशक महराजगंज कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने योजना की पात्रता के बारे में अवगत कराया कि महराजगंज में निवास करने वाले बेरोजगार कृषि स्नातक या कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक, जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों यथा उद्यान, पशुपालन वानिकी, दुग्ध, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन जो ICAR/UGC द्वारा मान्यता प्राप्त हो योजना के लिए पात्र होंगे। आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक न हो, अनु०जाति/अनु० जनजाति/महिला आवेदकों के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट है। इसी प्रकार अभ्यर्थियों में जिनकी जन्मतिथि पहले है, उन्हें वरीयता दी जायेगी। आवेदक जिस विकास खण्ड का निवासी है, उसी विकास खण्ड हेतु आवेदन कर सकता है।


