
थाना महुली,
जनपद संतकबीरनगर
*“सड़क सुरक्षा में जनसहयोग जरूरी, जागरूकता से ही कम होंगी दुर्घटनाएं”*
अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त कर आमजन एवं वाहन चालकों को जागरूक किया गया।
थानाध्यक्ष महुली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त करते हुए वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की गई।
इस दौरान आमजन को बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना केवल पुलिस की ही नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सभी नागरिक यदि जागरूक होकर यातायात नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है।
थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन से सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग करने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।


