Advertisement

NBW वारंटियों के विरुद्ध थाना महुली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 08 वारंटी गिरफ्तार*


*थाना महुली*
*जनपद संतकबीर नगर*

*NBW वारंटियों के विरुद्ध थाना महुली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 08 वारंटी गिरफ्तार*
अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच
पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद संतकबीरनगर के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 08 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
*थानाध्यक्ष महुली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय भेजा गया।*
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा संबंधित व्यक्तियों को न्यायालय में समय से उपस्थित होने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक हिदायत भी दी गई। थाना महुली पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध आगे भी लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

Janta Ka Sach News