Advertisement

स्व. श्रीमती सरलादेवी गहलोत की स्मृति में सदर बाजार थाने में वाटर कूलर भेंट


स्व. श्रीमती सरलादेवी गहलोत की स्मृति में सदर बाजार थाने में वाटर कूलर भेंट
अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच
भीषण गर्मी में पुलिस जवानों एवं आमजन को राहत पहुंचाने हेतु सारथी यूथ फाउंडेशन एवं गहलोत परिवार द्वारा सराहनीय पहल की गई। सारथी यूथ फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया कि स्वर्गीय श्रीमती सरलादेवी गहलोत धर्मपत्नी श्री रामसिंह गहलोत, राम भवन अजय चौक बागर, जोधपुर की पावन स्मृति में सदर बाजार थाना परिसर में पुलिस जवानों एवं आमजन के लिए 80 लीटर क्षमता का ठंडे पानी का वाटर कूलर भेंट किया गया।

स्वर्गीय श्रीमती सरलादेवी गहलोत के सुपुत्र महेन्द्र सिंह गहलोत ने बताया कि भीषण गर्मी में दिन-रात ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों एवं राहगीरों को शुद्ध एवं ठंडा पानी मिल सके, इसी सेवा भावना के साथ यह वाटर कूलर लगाया गया है।

फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा ने बताया कि वाटर कूलर उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर बाजार थाना अधिकारी माणकराम विश्नोई एवं श्री रामसिंह गहलोत उपस्थित रहे सुराणा ने बताया कि सारथी यूथ फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से लगातार गौ सेवा, संत सेवा, पक्षी सेवा, वृद्धजन सेवा, जरूरतमंद मरीजों को भोजन सेवा, वस्त्रदान, व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर भेंट सहित अनेक सेवा कार्यों के माध्यम से मानव सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

सदर बाजार थाना के समस्त स्टाफ ने फाउंडेशन एवं गहलोत परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामसिंह गहलोत, पूर्व पार्षद जयप्रकाश राखेचा, महेन्द्र सिंह गहलोत, राधिका कानुंगा, सुनीता सोलंकी, मुरली सोनी, अशोक कुमार चितारा, चिराग धारीवाल, आसिफ अंसारी, खेतसिंह गहलोत, पुर्णिता, जगदेव सिंह सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News