Advertisement

सुखियापुर में धड़ल्ले से चल रहा अवैध मिट्टी खनन, जिम्मेदार मौन अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच


सुखियापुर में धड़ल्ले से चल रहा अवैध मिट्टी खनन, जिम्मेदार मौन
अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच
संतकबीरनगर। जनपद के सुखियापुर क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का कारोबार खुलेआम तेजी से चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जेसीबी मशीनों के माध्यम से लगातार मिट्टी की खुदाई की जा रही है, जिससे सरकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत के चलते यह अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
बताया जा रहा है कि देर रात तक जेसीबी मशीनों एवं ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए मिट्टी का खनन कर परिवहन किया जा रहा है। इससे जहां राजस्व विभाग को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं पर्यावरण एवं ग्रामीण सड़कों को भी भारी क्षति हो रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। लोगों का कहना है कि अवैध खनन से खेतों एवं आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ता जा रहा है।
क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी एवं खनन विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध मिट्टी खनन पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Janta Ka Sach News