Advertisement

जनपद के ब्लॉक नाथनगर के पुतसर में स्थित एडीवी एकेडमी में नियम-कानूनों को खुली चुनौती दी जा रही है। शिक्षा विभाग एस डी आई अरुन प्रताप सिंह द्वारा दो-दो नोटिस जारी होने के बावजूद भी विद्यालय का संचालन बदस्तूर जारी है।


संत कबीर नगर (पुतसर) | विशेष रिपोर्ट अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच
जनपद के ब्लॉक नाथनगर के पुतसर में स्थित एडीवी एकेडमी में नियम-कानूनों को खुली चुनौती दी जा रही है। शिक्षा विभाग एस डी आई अरुन प्रताप सिंह द्वारा दो-दो नोटिस जारी होने के बावजूद भी विद्यालय का संचालन बदस्तूर जारी है। आरोप है कि बिना मान्यता के चल रहे इस स्कूल के प्रबंधक अनिल प्रजापति प्रशासनिक निर्देशों को ठेंगा दिखा रहे हैं।
“कोई कुछ नहीं कर सकता” – प्रबंधक का कथित खुला ऐलान
सूत्रों के मुताबिक, जब पत्रकारों ने विद्यालय की मान्यता पर सवाल उठाए, तो प्रबंधक ने उल्टा पत्रकारों से ही उनकी आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर मांगना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, नोटिस के बारे में पूछे जाने पर कथित तौर पर दो टूक जवाब दिया गया—
“मेरा विद्यालय ऐसे ही चलेगा, कोई अधिकारी या कर्मचारी मेरा कुछ नहीं कर सकता।”
दो नोटिस बेअसर, विभाग बना मूकदर्शक?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दो बार नोटिस देने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या शिक्षा विभाग सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर रहा है? या फिर कहीं न कहीं मिलीभगत की बू आ रही है?
प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
इस पूरे प्रकरण में प्रशासन की चुप्पी भी संदेह के घेरे में है। अगर नियमों की खुलेआम अनदेखी होगी और कार्रवाई नहीं होगी, तो यह अन्य लोगों के लिए भी गलत उदाहरण बन सकता है।
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़
बिना मान्यता के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य अधर में लटक सकता है। ऐसे में यह मामला सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि सीधे-सीधे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है।
📢 जनता की दो टूक मांग
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि शिक्षा व्यवस्था में चल रहे इस ‘खेल’ पर लगाम लग सके।

Janta Ka Sach News