
देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक: मीणा
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
बारा केंद्र सरकार द्वारा ने महिलाओं, किसानो , युवाओं तथा गरीबों के उत्थान के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है ,लेकिन जानकारी के अभाव में उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है । केंद्र सरकार का प्रयास है की इन वर्गों तक योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचे और उन्हें भी देश के विकास की मुख्य धारा से जोड़ जाए तभी हम प्रधानमंत्री के विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार कर पाएंगे । यह बात सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा जिले के किशनगंज ब्लॉक में चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के दौरान आज रानीबडोद एवं मिसाई गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने कही । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने के लिए योजनाओं की जानकारी को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने के लिए जन प्रतिनिधियो एवं अधिकारियों तथा आम नागरिक को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा । रानीबडोद एवं मिसाई में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मीणा ने संविधान में दिए गये मौलिक अधिकार और कर्तव्यो के अलावा प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,स्वच्छ भारत मिशन , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना , प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन , प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना , प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना सहित बाल विवाह के दुष्परिणाम, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, तम्बाकू निषेध , लू ताप घात से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।
इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक मिथलेश राजपूत ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं के विकास के लिए अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर मोखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया एवं इस अवसर पर पूछे गये प्रश्नों का सही जबाब देने वाली महिला विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा एवं महिला पर्यवेक्षक मिथलेश राजपूत ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार सहायक प्रेम सिंह यादव ने किया ।जागरूकता कार्यक्रम में गाव की महिलाओ एवं युवक और युवतियो के आलावा गणमान्य नागरिको ने भाग लिया ।


