Advertisement

महराजगंज, 30 अप्रैल 2026, जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में विद्युत वितरण, नए कनेक्शन, विद्युत बिल वसूली, पीएम सूर्यघर योजना, आईजीआरएस/जन शिकायतों के निस्तारण आदि बिंदुओं की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।


महराजगंज, 30 अप्रैल 2026, जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में विद्युत वितरण, नए कनेक्शन, विद्युत बिल वसूली, पीएम सूर्यघर योजना, आईजीआरएस/जन शिकायतों के निस्तारण आदि बिंदुओं की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के भवनों तथा प्रांगणों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों को हटाने की कार्यवाही शीघ्र कराई जाए। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत आनंदनगर द्वारा बताया गया कि कुछ विद्यालय परिसरों के ऊपर से गुजर रहे तारों को हटाने हेतु आगणन भेजा जा चुका है, जिस पर कार्यवाही प्रस्तावित है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रबंधकीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों की जांच कर आवश्यकतानुसार नोटिस जारी किए जाएं। जिलाधिकारी महोदय ने जिला विद्यालय निरीक्षक से माध्यमिक विद्यालयों की सूची प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों के ऊपर से गुजर रहे झूलते एवं ढीले तारों को तत्काल ठीक कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जर्जर पोल एवं ढीले तार दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान हुई घटनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि जहां भी ढीले तार हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए।
आईजीआरएस/जन शिकायतों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि 109 शिकायतों के निस्तारण में 76 शिकायतकर्ता असंतुष्ट हैं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायत के निस्तारण के पूर्व मौके का मुआयना कर पीएम सूर्यघर योजना के संबंध में जिलाधिकारी ने नेडा विभाग से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने हेतु कार्य करने को कहा। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र और कार्यालयों पर आने वाले उपभोक्ताओं को योजना के विषय में जागरूक करने और पीएम सूर्यघर के लाभों से अवगत का निर्देश दिया। कहा कि पीएम सूर्यघर न सिर्फ बिजली की खपत को कम करती है, बल्कि उपयोगकर्ता को अतिरिक्त आय का अवसर भी उपलब्ध कराती है।
जिलाधिकारी महोदय ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। कहा कि व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदों के विषय अवगत कराएं। कहा कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं के बिल में कमी आई है लेकिन लोगों में कई प्रकार के भ्रम हैं, जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जिन सरकारी भवनों द्वारा विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन किया गया है, वहां कनेक्शन की स्थिति, लंबित मांगें, विद्युत बिल, आरसी एवं वसूली की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
विद्युत आपूर्ति एवं वितरण की समीक्षा में अधिशासी अभियंता ने बताया कि जनपद में 24 विद्युत उपकेंद्र संचालित हैं तथा मांग के सापेक्ष आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यूईएचएच योजना संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत छह कनेक्शन होने पर पोल एवं विद्युत तार की व्यवस्था सरकारी व्यय पर की जा रही है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत महराजगंज श्री चन्द्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता निचलौल श्री देवेन्द्र सिंह, एसडीओ श्री कृष्ण मुरारी शुक्ला, श्री दीपक कुमार सिंह तथा नेडा अधिकारी उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News