Advertisement

ग्राम रथ अभियान से गांव-गांव पहुंच रही योजनाओं की जानकारी, कला जत्थों की प्रस्तुतियों से बढ़ी जागरूकता


ग्राम रथ अभियान से गांव-गांव पहुंच रही योजनाओं की जानकारी, कला जत्थों की प्रस्तुतियों से बढ़ी जागरूकता
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर, 30 अप्रैल।ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 के प्रचार-प्रसार एवं कृषि-पशुपालन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने हेतु संचालित ग्राम रथ अभियान के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, पशुपालकों एवं आमजन को योजनाओं की जानकारी के साथ समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच मिल रहा है। गुरूवार को ग्राम पंचायतों में रथों के पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया, वहीं कला जत्थों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।
*18 ग्राम पंचायतों में 5 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता कर ली योजनाओं की जानकारी:-* अभियान के नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद गौरव बुडानिया ने बताया कि गुरूवार को बंधा, अजनोटी, छाण, दौलतपुरा, उदेई कलां, उमरी, जीवद, बिजन्री, फुलवाड़ा सहित जिले की 18 ग्राम पंचायतों में ग्राम रथों ने पहुंचकर लगभग एक-एक घंटे के कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य सरकार की 13 विभागों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों को योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाएं एवं प्रचार सामग्री वितरित की गई तथा उनकी शंकाओं का मौके पर समाधान किया गया। कार्यक्रमों में ग्राम पंचायत प्रशासकों, पटवारियों, जनप्रतिनिधि सहित लगभग 5 हजार ग्रामीणों से सहभागिता कर योजनाओं के प्रति गहरी रूची दिखाई व साहित्य के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान रथों पर स्थापित सुझाव पेटिका के माध्यम से ग्रामीणों से फीडबैक भी प्राप्त किया गया।
*एलईडी पर योजनाओं का सीधा प्रसारण से किसानों को मिल रही नवीन तकनीकी जानकारी:-* ग्राम रथों के साथ आए कला जत्थों के कलाकारों ने लोकगीतों, भजनों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं का रोचक प्रचार-प्रसार किया। एलईडी स्क्रीन पर ‘‘पांच साल का शोर बड़ा था, दो साल का काम बड़ा है’’ जैसे लोकगीतों के माध्यम से योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी सरल भाषा में प्रस्तुत की गई, जिसे ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सराहा। अभियान के तहत किसानों को आधुनिक कृषि, बागवानी एवं उन्नत पशुपालन तकनीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं जैविक खेती को बढ़ावा मिल सके

Janta Ka Sach News