
30 अप्रैल को इन ग्राम पंचायतों में जाएंगे रथ
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह ने बताया कि विधानसभा वार ग्राम रथ अभियान हेतु रथों को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रथ 30 अप्रैल को टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालघाट में प्रातः 09 बजे, लापवली में 11 बजे, दोपहर कटारा अजीज में 12 बजे, भोपुर में 04 बजे व मोरडा में सायं 06 बजे पहुँचेंगे। इसी प्रकार हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र में प्रातः 9 बजे ग्राम पंचायत सनेट, 11 बजे श्रीमहावीरजी, दोपहर 04 बजे अकबरपुर, शाम 6 बजे चांदनगाँव वहीं विधानसभा क्षेत्र सपोटरा में प्रातः 09 बजे ग्राम पंचायत काशीपुरा, 10ः30 बजे कोटा, 12 बजे महौली, दोपहर 04 बजे मामचारी व सांय 05ः30 बजे मॉच एवं 6ः30 बजे करसाई में रथ पहुँचेंगे। विधानसभा क्षेत्र करौली में प्रातः 09 बजे ग्राम पंचायत परीता, 11 बजे रघुवंशी, 12 बजे कीरतपुरा, 4 बजे सायपुर, 6 बजे गुनेसरा में पंहुच कर रथ राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जिससे आमजन जागरूक रहकर राज्य सरकार की योजनाओ से अधिकाधिक लाभ प्राप्त कर सके।


