
जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
प्रिय प्रदेशवासियो,
राज्य में 1 मई से जनगणना 2027 का शुभारंभ होने जा रहा है। 1 मई से 15 मई 2026 तक नागरिक ‘स्व-गणना’ कर सकेंगे एवं 16 मई से 14 जून 2026 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकानों की गणना करेंगे।
राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। जनगणना कर्मी लंबी दूरी तय कर आपके द्वार आएंगे। राजस्थान की अतिथि सत्कार की परंपरा को निभाते हुए उन्हें सही जानकारी प्रदान करें।
आज आपके द्वारा दी गई सही सूचना, कल के ‘विकसित राजस्थान’ और ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करेगी।


