
कुल्छा खुर्द में छुट भैया चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस ने किया मौका मुआयना
० लाखों के जेवर और नकदी लेकर चोर फरार
० न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं ग्रामीण
मीरगंज ,बरेली । वैसे तो योगी सरकार में बड़े-बड़े माफियाओं के पसीना छूट गए हैं और वे उत्तर प्रदेश से कहीं पलानय कर गए हैं लेकिन छुट भैया चोरो के हौसले गांवों में चोरी करने की वारदातों को अंजाम देने में महारत हासिल किए हुए हैं और यह चोर ऐसे घरों को निशाना बनाते हैं जिनके परिजन या तो कहीं किसी काम से चले जाते हैं या घर पर अकेली महिला ही रह जाती है । थाना मीरगंज क्षेत्र के कुल्छा खुर्द में ही ऐसे ही दो परिवार को निशाना बनाया गया जिसमें लाखों का आभूषण या नगदी लेकर चोर फरार हो गए सूचना पर पुलिस ने गांव का स्थल निरीक्षण किया ।
यहां बता दें की इसी गांव में चोर पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं जिनकी थाना पुलिस ने नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज न करके घटनाओं का खुलासा करने का भरोसा तो दिलाया लेकिन इन घटनाओं पर पूरा ध्यान न देकर मामला ठंडा बस्ते में डाल दिया । जिसका परिणाम आज एक गंभीर समस्या बनता नजर आ रहा है कुल्छा खुर्द में 25 / 26 अप्रैल 2026 की रात में वीरेंद्र पुत्र श्री ख्यालीराम व संजीव पुत्र तेजराम के घरों में अज्ञात चोरों ने उसे समय निशाना बनाया जब यह लोग रात्रि के समय अपने घर में मौजूद नहीं थे ।
बताते हैं कि इन दोनों घरों में चोरों ने दरवाजा में लगे कुंडे काटकर घर में प्रवेश करके खूब लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया और पूरी मुस्तादी के साथ निकल गए ।
ग्रामीण बताते हैं कि गांव में कुछ ऐसे शरारती तत्व मौजूद हैं जोक गली गली घूमकर रैकी करते हैं और जैसे ही उनको मौका लगता है घर के घर साफ कर देते हैं थाना पुलिस इस तरह की घटनाओं को एक छोटी घटना मानकर अनदेखा कर देती है । हालांकि लूंटे ग्रामीण जनों के घरों पर जाकर पुलिस ने मौका मुआयना किया है देखना यह है कि क्या पुलिस इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगा पाएगी ?


