Advertisement

बलिया-गलत आय प्रमाण पत्र पर कार्रवाई आंगनबाड़ी कार्यकत्री का चयन निरस्त*


*जनता का सच-समाचार*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मंडल-प्रभारी,आजमगढ़-मंडल*
*(बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*मो०न०-08115659303*
*************************
*बलिया-गलत आय प्रमाण पत्र पर कार्रवाई आंगनबाड़ी कार्यकत्री का चयन निरस्त*
*बलिया*-तहसीलदार सदर बलिया ने एक अहम प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए गलत आय प्रमाण पत्र के आधार पर हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है यह कार्रवाई आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के बाद जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई शिकायतकर्ता अर्चना मिश्र ने आरोप लगाया था कि ग्राम शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी नीलम यादव के पति मुन्ना यादव सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत हैं, इसके बावजूद गलत साक्ष्य प्रस्तुत कर गरीबी रेखा के नीचे आय प्रमाण पत्र बनवाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर चयन कराया गया मामले की जांच के दौरान नीलम यादव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया,जिसमें उन्होंने आरोपों को निराधार बताया और पति से अलग रहने तथा घरेलू कार्य कर जीविकोपार्जन करने की बात कही हालांकि,वह अपने दावे के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकीं जिला पंचायत राज अधिकारी की आख्या में मुन्ना यादव की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से अधिक पाई गई। वहीं राजस्व निरीक्षक की जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि पति- पत्नी साथ रह रहे हैं इन तथ्यों के आधार पर तहसीलदार ने आय प्रमाण पत्र को नियम विरुद्ध मानते हुए निरस्त कर दिया साथ ही, संबंधित नियुक्ति को भी अवैध मानते हुए कार्रवाई की पुष्टि की गई

Janta Ka Sach News