Advertisement

बानगंगा नदी में मिला शव, युवक की हुई पहचान; पुलिस जांच जारी सिद्धार्थनगर।


बानगंगा नदी में मिला शव, युवक की हुई पहचान; पुलिस जांच जारी
सिद्धार्थनगर।

थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र अंतर्गत बानगंगा नदी में बैराज के पास सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।

मौके पर सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार त्रिपाठी, सब इंस्पेक्टर बलिराज गौड़ तथा सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। प्रारंभिक स्तर पर शव की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

बाद में प्रयासों के दौरान मृतक की पहचान शोहरतगढ़ कस्बा के वार्ड नंबर 12, हनुमंत नगर (प्रेमगली) निवासी बालमुकुंद वर्मा (गुरुजी) के पुत्र अमरेश वर्मा के रूप में हुई।

पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Janta Ka Sach News